नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- Delhi Burari murder case: नई दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बुधवार रात एक 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, वारदात को तीन नाबालिग लड़कों ने अंजाम दिया, जिन्हें बाद में पकड़ लिया गया है। घटना रात करीब 8:50 बजे की है, जब पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि कमल विहार इलाके में कुछ लड़कों ने एक युवक पर हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। नाला रोड, गली नंबर-10 के पास खून से सना घटनास्थल मिला, जहां से एक खून लगा चाकू भी बरामद किया गया।गर्दन, छाती, माथा. युवक के शरीर पर मिले 9 घाव घायल युवक की पहचान पंकज के रूप में हुई है, जो उसी इलाके का रहने वाला था। परिजन उसे तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम ...