पीटीआई, जुलाई 24 -- कॉकरोच जनता पार्टी के 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर बर्बर पुलिस कार्रवाई के बाद अब पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर भी चर्चा तेज है। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन से हमले किए गए। इस बीच मार्च के दौरान घायल हुए मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी ईरशाद मंसूरी चार दिन बाद दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल से इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज में घायल अन्य प्रदर्शनकारियों की तरह उस दिन उनके साथ क्या हुआ था यह अबतक दबा हुआ था क्योंकि अस्पताल के जिस वार्ड में उन्हें रखा गया था वहां लोगों का आना-जाना सीमित था। हालांकि ईरशाद के माथे, गाल और नाक पर काले रंग के छोटे-छोटे पपड़ीदार निशान मौजूद हैं जो कि उनपर हुए हमले की बर्बरता को बयां कर रहे हैं।'सर प्लीज रुकिए...