रामनगर, मार्च 12 -- रामनगर। गर्जिया मंदिर का एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। गुरुवार को एसडीएम ने बताया कि गर्जिया मंदिर में कुछ दुकानें परिसर में लगाई जा रही है। जबकि अधिकतर दुकानों को पहले लगी जगहों से हटाकर नदी के पास लगाया गया है। बताया कि निरीक्षण के दौरान नदी के पास बैरिकेड लगाकर लोगों को नहीं जाने देने और पुराने वाली जगहों पर ही दुकानें लगाने के निर्देश दिए गए हैं। गर्जिया मंदिर के टीले पर सुरक्षा का काम चल रहा है। मंदिर 30 अप्रैल तक बंद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.