भागलपुर, जनवरी 2 -- नवगछिया।निज संवाददाता।परबत्ता थाना के गरैया निवासी रंजीत यादव45 पिता रामावतार यादव को आपसी विवाद में मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।घायल अवस्था में परबत्ता पुलिस ने उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया ।अस्पताल में चिकित्सा के बाद उसे मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। युवक को गोली मारने की चर्चा इलाके में है लेकिन अस्पताल में चिकित्सक स्पष्ट नहीं के पाए की गोली लगी है या नहीं।घटना के बाद अस्पताल में एसडीपीओ ओमप्रकाश, थानाध्यक्ष अश्विनी सहित पुलिस पदाधिकारी पहुंचे। एसडीपीओ ने बताया कि गोली नहीं लगी है। पारिवारिक विवाद में लाठी और रॉड से मारकर घायल कर दिया गया है। घायल को मायागंज अस्पताल भागलपुर भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...