गरुड़ में 108 आशा कार्यकर्ताओं ने दी प्रमाणन परीक्षा
बागेश्वर, मई 17 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। गरुड़ में 108 कार्यकर्ताओं ने आशा प्रमाणन परीक्षा दी। यह परीक्षा एनआईओएस देहरादून के तत्वाधान में आयोजित की गई। जनपद में खोलिया विवेकानंद इंटर कालेज गरुड़ को एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया था। स्वास्थ्य विभाग गांवों में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं को अपडेट करने के लिए इस परीक्षा का आयोजन करता आ रहा है। खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज गरुड़ के केंद्र व्यवस्थापक कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि उनके केंद्र में आशा प्रमाणन परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है। उन्होंने बताया कि उनके केंद्र में जनपद के 110 आशा कार्यकर्ता पंजीकृत थे। जिनमें से 108 कार्यकर्ताओं ने परीक्षा दी। दो कार्यकर्ता अनुपस्थित रही। इस दौरान उमेश सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.