गरुड़ में स्वीप टीम ने किया जागरूक
बागेश्वर, जून 23 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में स्वीप टीम ने एसआईआर के तहत अभियान चलाया। इस मौके पर कोई मतदाता न छूटे के साथ अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संकल्प लिया। महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वीप के ब्लाक समन्वयक उमेश जोशी ने एसआईआर की विस्तृत जानकारी छात्र-छात्राओं को दी। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में छात्र-छात्राओं से शत-प्रतिशत पंजीयन कराने व शुद्ध मतदाता सूची निर्माण में विशेष सहयोग करने की अपील की। उन्होंने युवाओं से अपने गांव में भी मतदाताओं को जानकारी देने और अभियान को सफल बनाने का आह्वा किया। इस मौके पर पोस्टरों के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- गरुड़ में स्वीप टीम ने किया जागरूक इस दौरान प्राचार्य प्रो. डीएन तिवारी, डा. शिवप्रकाश राय, डा. अवध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.