बागेश्वर, जून 10 -- देवेंद पांडे, गरुड़। नगर पंचायत गरुड़ में पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि पुनर्गठित योजना और स्वनिधि से समृद्धि योजना की जानकारी दी गई। भोजन एवं पेय पदार्थ विक्रेताओं को प्रशिक्षण देकर व्यवसाय स्थल के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। पीएम स्वनिधि के तहत प्राप्त तीन नए आवेदनों को ऋण स्वीकृति व वितरण के लिए बैंकों को भेजा गया। बाल विकास विभाग और स्टेट बैंक गरुड़ के अधिकारियों ने भी योजनाओं व पात्रता संबंधी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- शहर में रेहड़ी-पटरी विक्रेता अब आत्मनिर्भर बन रहे नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, सीओ गंगा अधिकारी, गणेश शाही, कविता पांडे, किशन सिंह बिष...