बागेश्वर, दिसम्बर 15 -- भारतीय स्टेट बैंक की डंगोली शाखा का एटीएम तीन माह से बंद है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाराज व्यापारियों ने बंद एटीएम के सामने प्रदर्शन किया और शीघ्र एटीएम न खोले जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। डंगोली में तीन माह से एटीएम मशीन खराब पड़ी है। बैंक के अधिकारी तीन माह से ग्राहकों को लगातार दिल्ली से मशीन ठीक करने का हवाला दे रहे हैं। लेकिन आश्वासन के अलावा अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे दूरदराज से आने वाले ग्राहकों, व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रुपये निकालने के लिए बैंक में घंटों लाइन लगानी पड़ रही है। इससे लोगों का काफी समय बर्बाद हो रहा है। इस दौरान डंगोली के व्यापार संघ अध्यक्ष गोविंद राणा, ग्राम प्रधान विजय गोस्वामी, दिगंबर नाथ, संजीव पांडे, धन ग...