बागेश्वर, नवम्बर 30 -- उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकोस्ट) द्वारा आयोजित विश्व आपदा प्रबंधन शिखर सम्मेलन तथा 20 वें उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन के अंतर्गत ग्राफिक एरा डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, देहरादून में बीस से अधिक विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए। इन सत्रों में उत्तराखण्ड सहित देश के विभिन्न राज्यों तथा विदेशों से आए शोधार्थियों ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। डिग्री कॉलेज गरुड़ की गृह विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. लता आर्या ने भी इस सत्र में अपना उत्कृष्ट शोध पत्र प्रस्तुत किया। विभिन्न सत्रों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग, सतत वित्त पोषण, आपदा जोखिम वित्त, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, कार्बन ईकोसिस्टम, मीडिया की भूमिका, सिक्किम मॉडल और हिमालयी कॉरिडोर विकास जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। सम्मेलन का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.