बागेश्वर, अप्रैल 13 -- विपिन जोशी,गरुड़। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश भर में आंदोलित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का गुस्सा बढ़ गया है। गरुड़ विकासखंड में आंगनवाड़ी संगठन ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए विशाल रैली निकाली। विकासखंड मुख्यालय से तहसील मुख्यालय तक निकले इस जुलूस में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन और उग्र होगा। गंगा देवी ने कहा कि मानदेय और टेक होम राशन का हक वह लेकर रहेंगे। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बायोमेट्रिक मशीन से न जोड़ने की उठाई मांग पोषाहार ती...