नई दिल्ली, जुलाई 17 -- गरुड़ पुराण केवल मृत्यु और परलोक का ग्रंथ नहीं है, बल्कि जीवन जीने की सही विधि भी बताता है। इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कुछ आदतें धीरे-धीरे व्यक्ति और पूरे परिवार की खुशहाली और समृद्धि को नष्ट कर देती हैं। इन आदतों को अपनाने से मां लक्ष्मी घर से दूर चली जाती हैं और आर्थिक संकट बढ़ने लगता है। गरुड़ पुराण इन आदतों से बचने की सलाह देता है, ताकि जीवन में स्थिरता और बरकत बनी रहे।सूर्योदय के बाद सोना गरुड़ पुराण में सूर्योदय के बाद भी सोते रहने को बहुत अशुभ बताया गया है। ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाले व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, जबकि देर तक सोने से आलस्य बढ़ता है और कार्यक्षमता घटती है। इससे अवसर हाथ से निकल जाते हैं और धन कमाने की क्षमता कम हो जाती है। जो लोग नियमित रूप से सुबह जल्दी उठकर दिन की शुरुआत करते ...