नई दिल्ली, मार्च 16 -- गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु ने गरुड़ जी को जीवन के कई रहस्य बताए हैं। इसमें बताया गया है कि जीवित लोगों की तरह ही प्रेत और भूत भी भोजन करते हैं। वे उन घरों की ओर आकर्षित होते हैं जहां गलत कार्य, बुरी आदतें या अशुद्धता होती है। ऐसे घरों में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, सुख-शांति भंग होती है और मां लक्ष्मी भी दूर रहती हैं। गरुड़ पुराण में कुछ ऐसी गलतियां बताई गई हैं, जिनसे बचना हर गृहस्थ के लिए जरूरी है। इन गलतियों से घर में प्रेतों का वास हो सकता है। आइए जानते हैं उन 6 प्रमुख गलतियों के बारे में।घर में बासी खाना रखना गरुड़ पुराण में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि घर में कई दिन का बासी खाना रखने से प्रेत उस घर की ओर आकर्षित होते हैं। बासी भोजन में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है और प्रेत उसे अपना निवाला मानते हैं। इसलिए हमेशा ...