गरुड़ क्षेत्र में फिर भड़की जंगल की आग, पाया काबू
बागेश्वर, मई 22 -- गरुड़, संवाददाता। गुरुवार रात गरुड़-कौसानी मार्ग समेत कई स्थानों पर जंगल में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर स्टेशन गरुड़ को गुरुवार रात फोन से सूचना मिली कि रतमटिया भैंटा के पास जंगल में भीषण आग लगी है, जो तेजी से फैल रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए गरुड़ फायर यूनिट मौके पर पहुंची। आग गरुड़-कौसानी मार्ग पर कई अलग-अलग स्थानों तक फैल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।दूसरी घटना कोटफुलवारी, झालामाली और कज्युली स्कूल क्षेत्र में हुई। यहां भी जंगल में आग फैलने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते आसपास के आबादी क्षेत्र और वन्य जीवों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.