बागेश्वर, मार्च 25 -- कैसे स्वच्छ हो अपना शहर विषय पर नगर पंचायत ने निबंध प्रतियोगिता आयोजित की। इस मौके पर विभिन्न वर्गों में भावना, दक्ष व जितेंद्र अव्वल स्थान पर रहे। स्वच्छता मिशन के तहत आयोजित निबंध प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में भावना, जूनियर वर्ग में दक्ष बड़सीला व सीनियर वर्ग में जितेंद्र सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देते हुए नपं अध्यक्ष भावना वर्मा ने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने बच्चों से स्वच्छता के संदेश को घर-घर पहुंचाने को कहा। अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी ने कहा कि प्रतियोगिता से ही बच्चों की प्रतिभा निखरती है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी धीरज कांडपाल, वरिष्ठ सहायक किशन सिंह बिष्ट, श्यामाचरण पाटनी, उमेश सिंह, पीएलवी भागीरथी नेगी आदि मौजूद थे। ...