गरुड़ की बेटी ने यूएई में जीता गोल्ड
बागेश्वर, नवम्बर 14 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। कत्यूर घाटी के पिंगलों गांव निवासी ममता खाती ने संयुक्त अरब अमीरात में गोल्ड मेडल जीतकर न केवल उत्तराखंड बल्कि भारत का मान बढ़ाया है। इससे पिंगलों गांव में खुशी की लहर है। इससे पूर्व भी ममता को हिमालय खेल रत्न पुरस्कार समेत अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। गत वर्ष भी उत्तराखंड में आयोजित 38 वें राष्ट्रीय खेलों में कत्यूर घाटी की यह बेटी गोल्ड व कांस्य पदक जीत चुकी है। ममता की इस उपलब्धि से कत्यूर घाटी के लोग गदगद हैं। गांवों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई दी है। पिंगलों गांव की रहने वाली ममता खाती वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस में अल्मोड़ा में तैनात हैं। वह वर्ष 2016 में पुलिस में भर्ती हुई। उन्होंने माडर्न पेंटाथलान खेल की शुरुआत की। इस खेल के तहत लेजर रन में प्रतिभाग कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.