बागेश्वर, मई 18 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़, कपकोट। तेल, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, दूध के दाम बढ़ने से गरुड़ और कपकोट में भी कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। गरुड़ ऐतिहासिक गांधी चबूतरे पर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि महंगाई बढ़ने से आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोपाल दत्त भट्ट ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। महंगाई ने सर्वहारा वर्ग की कमर तोड़ दी है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रकाश कोहली, प्रकाश चंद्र, गिरीश तिवारी, एसपी सिंह, बबलू फर्स्वाण आदि मौजूद रहे।उधर यह भी पढ़ें- बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल कपकोट में विरोध प्रदर्शन करने वालों में पूर्व जिपं...