चाईबासा, जुलाई 25 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो शुक्रवार को चाईबासा पहुंचे। यहां उन्होंने झारखंड आंदोलनकारी दिवंगत दामू बांधरा को श्रद्धांजलि अर्पित की। वे सबसे पहले सर्किट हाउस गए।, यहां उन्होंने आजसू के पश्चिम सिंहभूम जिला कार्यकारिणी सदस्यों के साथ संगठनात्मक बैठक की। इसके पश्चात वे दिवंगत आंदोलनकारी दामू बांधरा के आवास पहुंचे और उनकी धर्मपत्नी व परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ढांढस बंधाया।जिला कमेटी और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आजसू प्रमुख ने कहा कि आजसू कार्यकर्ता गरीब और वंचितों की आवाज बनें। संघर्ष ही झारखंड की असली पहचान है। यह भी पढ़ें- झारखंड आंदोलनकारी कृष्ण को नम आंखों से दी अंतिम विदाई राज्य को सही दिशा में ले जाने और ए...