कोडरमा, दिसम्बर 29 -- कोडरमा। झारखंड सरकार की लोक कल्याणकारी योजना के तहत नगर पंचायत कोडरमा के वार्ड नंबर 8 में रविवार को गरीब, गुरुवा, असहाय वृद्ध-बुजुर्ग एवं विधवा महिला-पुरुषों के बीच कंबल एवं मिठाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महावीर मोहल्ला स्थित सामुदायिक भवन के पास किया गया। इस अवसर पर पूर्व वार्ड पार्षद ज्योति भारती के नेतृत्व में तथा नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष कांति देवी, समाजसेवी चंद्रवंशी जय प्रकाश राम, रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला अध्यक्ष अजीत वर्णवाल, जेएमएम जिला सचिव पवन माइकल कुजूर, जेएमएम महिला जिला संयुक्त सचिव पूजा कुमारी एवं नगर पंचायत कर्मी सुरेश राम की उपस्थिति में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.