गरीब रथ ट्रेन से अवैध शराब बरामद, महिला आरोपी गिरफ्तार
देवघर, सितम्बर 20 -- जसीडीह प्रतिनिधि। ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ पोस्ट जसीडीह और सीआईबी की टीम ने ट्रेन संख्या- 13127 अप हावड़ा-पटना गरीब रथ में छापेमारी कर 11.25 लीटर शराब के साथ महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके तीन बैग से पश्चिम बंगाल में बिक्री के लिए निर्धारित रॉयल स्टैग और ब्लेंडर्स प्राइड की 15 बोतलें बरामद हुईं। जब्त शराब की कीमत 13,500 रुपए बताई गई है।
गिरफ्तारी का विवरण आरपीएफ पोस्ट प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान मुमताज बेगम, निवासी शिवगंज, नरकटियागंज, पश्चिम चंपारण, बिहार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईबी की टीम मधुपुर स्टेशन पर ट्रेनों की नियमित जांच कर रही थी। उसी दौरान सूचना मिली कि ट्रेन संख्या- 13127 अप के जी-3 कोच की सीट संख्या 70 पर यात्रा कर रही महिला यात्री शराब लेकर जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.