हाजीपुर, अक्टूबर 21 -- हाजीपुर, नगर संवाददाता। शराबबंदी वाले बिहार से अनोखा मामला सामने आया है। जिन पुलिस वालों को अवैध शराब पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई, उनका ही मन बहक गया। एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात जीआरपी हाजीपुर के दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन पर ट्रेन में शराब मिलने के बावजूद उसे छिपाने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों में जीआरपी हाजीपुर के प्रधान आरक्षी नरेंद्र सिंह और एक महिला अर्चना कुमारी शामिल है। वरीय अधिकारियों के पूछे जाने पर पहले उन्होंने शराब बरामदगी से साफ इनकार कर दिया, लेकिन जब सच सामने आया तो चार बैग में रखी बोतलें उन्होंने बता दी। जानकारी के अनुसार अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में अवैध रूप से तस्करी की जा रही शराब को ड्यूटी पर तैनात दोनों जवानों ने बरामद किया। उन्होंने इसकी सूचना ना तो थ...