गढ़वा, अप्रैल 3 -- कांडी, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद गढ़वा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में तेजी देखने को मिली। डुमरसोता गांव निवासी भीम शर्मा गंभीर मोटर न्यूरॉन रोग से पीड़ित हैं। उनके इलाज के लिए महज 24 घंटे के भीतर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, सिविल सर्जन के निर्देश पर अस्पताल में उनका प्राथमिक इलाज शुरू कर दिया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि बेहतर उपचार के लिए मरीज को जल्द ही रिम्स रांची रेफर किया जा सकता है, ताकि उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिल सके। पूरे मामले में समाजसेवी सह दृष्टि यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव शशांक शेखर की पहल अहम रही। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ...