लखीमपुरखीरी, अप्रैल 20 -- थाना मैलानी के मोतीपुर गांव में 14 अप्रैल को आंबेडकर मूर्ति विवाद को लेकर हुए बवाल को गरीब मजदूर किसान पार्टी ने निंदनीय बताया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार यादव ने कहा है कि घटना की वास्तविक स्थिति जानने के लिए पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही बांकेगंज का दौरा करेगा। प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी एकत्र करेगा। उन्होंने शासन प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि मामले में किसी भी निर्दोष व्यक्ति को गिरफ्तार न किया जाए और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में तनाव उत्पन्न करती हैं इसलिए प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए हालात ...