चतरा, जुलाई 24 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के पांडेयपुर मंडल में शुक्रवार को हम पार्टी का 11वां स्थापना दिवस पूरे धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में हम पार्टी जिला अध्यक्ष मनोज भुइया शामिल हुए। स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता पांडेयपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष सिकंदर अंसारी ने किया। वही संचालन युवा जिला अध्यक्ष नंदलाल कुमार ने किया। स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि हम पार्टी मजदूर गरीब की पार्टी है। इस पार्टी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य गरीब मजदूरों को उनका हक अधिकार दिलाना और उनके लिए लड़ना है। जिला अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में दमदार उपस्थिति के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: हम के कार्यकर्ताओं ने...