गरीब बेटियों के सपनों का सहारा बना सात्विक कन्या विवाह फाउंडेशन
दुमका, जुलाई 8 -- आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह में सहयोग कर रहा सात्विक कन्या विवाह फाउंडेशन जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभर रहा है। संस्था का उद्देश्य केवल विवाह संपन्न कराना नहीं, बल्कि हर बेटी को सम्मान और आत्मविश्वास के साथ नए जीवन की शुरुआत का अवसर प्रदान करना है।
विवाह में सहयोग इसी कड़ी में बुधवार को सरैयाहाट प्रखंड की पथरा पंचायत अंतर्गत पांचूबाद गांव निवासी राखी कुमारी (पिता- छत्तीश मंडल) के विवाह अवसर पर फाउंडेशन द्वारा विदाई सामग्री प्रदान की गई। राखी कुमारी का विवाह जीतजोरी गांव निवासी रोबिन कुमार मांझी के साथ संपन्न हुआ।
जीवन की नई शुरुआत फाउंडेशन की ओर से नवविवाहित दंपति को ट्रंक, तोशक, रजाई, बेडशीट, तकिया, मच्छरदानी, स्टील बर्तन सेट, वर-वधू के वस्त्र, श्रृंगार सामग्री एवं अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.