मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- कांटी। क्षेत्र के भवनविहीन गरीब बस्ती में प्राथमिकता के आधार पर सामुदायिक भवन बनेंगे। वार्ड 18 रजक टोला में नल जल की व्यवस्था भी की जाएगी। उक्त बातें विधायक ई. अजीत कुमार ने बुधवार को वार्ड 18 में कही। उन्होंने निजी कोष से माई स्थान की घेराबंदी कराने की घोषणा की। बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को गर्मी में बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। मौके पर मुरारी झा, नंदन महतो, पार्षद चंदन पांडेय, गणेश पासवान, प्रकाश वर्मा, शंकर बैठा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...