गया, अप्रैल 6 -- गरीब बच्चों को प्राइवेट स्कूल में फ्री में नामांकन कराने का एक और मौका दिया गया है। पंजीकरण की नयी तिथि घोषित की गई है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन का तीसरा चरण 15 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा विभाग के ऑनलाइन पोर्टल ज्ञानदीप पर 15 से लेकर 30 अप्रैल तक छात्र पोर्टल पर पंजीकरण कर सकेंगे। डीपीओ ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में ज्ञानदीप पोर्टल के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का तीसरा चरण 15 अप्रैल से शुरू होगा जो 30 जुलाई तक चलेगा। 17 से लेकर 2 मई तक पंजीकृत छात्रों का सत्यापन होगा। 5 मई को ऑनलाइन स्कूलों का आवंटन होगा। 6 मई से लेकर 21 मई तक चयनित छात्रों का सत्यापन व विद्यालय में प्रवेश होगा। पहली व दूसरी चरण में जो बच्चे छूट गए उनके पा...