गया, जून 7 -- फतेहपुर प्रखंड के जम्हेता गांव के रहने वाले चौकीदार चंद्र अभिनय उर्फ कक्कू के पुत्र अग्निवेश कुमार ने जेईई मेंस और जेईई एडवांस्ड परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव समेत पूरे प्रखंड में खुशी और गर्व का माहौल है। अग्निवेश ने जेईई मेंस 2026 में ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 18 हजार प्राप्त की, जबकि अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग में 503वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं, जेईई एडवांस्ड परीक्षा में उसने एआईआर 22 हजार व एससी वर्ग में 1,337वीं रैंक प्राप्त की। इसके साथ ही उसने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की लिखित परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। यह भी पढ़ें- जेईई एडवांस्ड में सफल रहे अभिनव का स्वागत उसने हरियाणा के करनाल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की थी। उसने अपनी सफलत...