रामगढ़, अप्रैल 23 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत रउता निवासी जीवन दीपक मुंडा और उनकी धर्मपत्नी सपना देवी की पुत्री सिमरन मुंडा के विवाह अवसर पर सामाजिक सहयोग की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के माध्यम से विवाह में सहयोग स्वरूप दुल्हन के लिए लहंगा उपलब्ध कराया गया, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की खुशियों में सहभागी बनना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने बताया कि सांसद मनीष जायसवाल क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं और हर संभव मदद के लिए तत्पर रहते हैं। यह भी पढ़ें- भामाशाह जयंती पर मानवता की मिसाल, जरूरतमंद बेटी के विवाह में मिला सहयोग वहीं नगर परिषद के सांसद प्रतिनिधि...