नोएडा, दिसम्बर 13 -- ग्रेटर नोएडा। आनंद मार्ग प्रचारक संघ के तत्वावधान में राहत टीम ने शनिवार को सेक्टर-150 क्षेत्र में रहने वाले गरीब परिवारों को कंबल का वितरण किया। सेवा कार्यक्रम के तहत कुल 70 परिवारों को कंबल वितरित किए गए। संघ के प्रवक्ता प्रवीर कुमार ने बताया कि मजदूर और गरीब बस्तियों में नियमित रूप से मुफ्त भोजन वितरण का भी आयोजन किया जाता है। हाल ही में वरिष्ठ चिकित्सकों के निर्देशन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। संघ की ओर से आने वाले समय में भी कई सामाजिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है। कंबल वितरण कार्यक्रम में हितेश, शिवेंद्र, यशोदा, चिरस्मिता, तुषार राणा आदि योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...