गरीब दंपती की नाबालिग बेटी का 15 दिन बाद सुराग नहीं, हत्या की आशंका जताई
पीलीभीत, जून 7 -- बिलसंडा। गरीब मां बाप की नाबालिग बेटी को युवक अपने साथ कहीं ले गया। 15 दिन बाद भी नाबालिग बेटी का कोई सुराग नहीं लगा। मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा है। दुःखी मां ने बेटी की हत्या या उसे बेचने की आशंका जताते हुए पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है। नगर के एक मोहल्ले में रहने वाला गरीब दंपती मेहनत मजदूरी करता है। पति साईकिल से फेरी लगाकर बर्फ बेंचते हैं। माँ स्कूल में बच्चों की देखभाल करती है। माँ ने आरोप लगाया कि उनके पति के रिश्ते का भांजा रजत कश्यप निवासी मोहल्ला सदर खुदागंज शाहजहांपुर पिछले माह 23 मई को बेटी को उसकी गैरमौजूदगी में घर से कही ले गया। पति और वो दोनों लोग काम पर गए थे। बेटी को जो मोबाइल लेकर गई है तो कभी फोन बंद जाता है तो कभी फोन बेटी नहीं उठाती है। आरोपी रजत उठाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.