नई दिल्ली, फरवरी 11 -- लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आज अपना 10वां और इस कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करने जा रही है। बजट से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की जनता को आश्वस्त किया है कि यह बजट केवल अंकों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि 25 करोड़ प्रदेशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं का 'दशकीय प्रमाण' है। सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि इस बजट के केंद्र में गरीब, युवा, मातृशक्ति और किसान होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि 'नया उत्तर प्रदेश' सुशासन और समावेशी विकास की राह पर है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि आज प्रस्तुत होने वाला वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 'आत्मनिर्भर-विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प को नई दिशा और ठोस कार्य योजना प्रदान करेगा। यह बजट $1 ट्रिलियन इकोनॉमी के लक...