चतरा, मार्च 16 -- प्रतापपुर प्रखंड में शिक्षा में सुधार के नाम पर सरकार प्रतिवर्ष करोड़ों खर्च कर रही है फिर भी छात्र छात्राएं प्रखंड में उच्च शिक्षा प्राप्त करने से महरूम रह रहे हैं। प्रखंड में अभी तक एक भी डिग्री कॉलेज का स्थापना नहीं होना प्रखंड में उच्च शिक्षा प्राप्त करने में गरीब गुरबों के बच्चे वंचित रह जाते हैं। जबकि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार शिक्षा के बेहतरी और गुनवता पूर्ण शिक्षा की गारंटी दे रही है। परंतु प्रखंड में आजादी के बाद से एक भी कॉलेज की स्थापना नहीं होना इस बात की गवाही दे रहा है कि प्रखंड में कितनी सच्चाई है कि यहां के पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को कितना पिछड़े हुए हैं।आज भी उच्च शिक्षा के लिए अन्य शहरों में जाना पड़ता है। जहां गरीब गुरबा बच्चों के पढ़ाई करना नामुमकिन हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...