गंगापार, अप्रैल 19 -- सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट की ओर से सिरसा कस्बे के आर्थिक रूप से कमजोर कल्लू की बेटी सबरीना की शादी के लिए वाशिंग मशीन सहित अन्य वस्तुएं प्रदान की। अध्यक्ष नवनीत तिवारी द्वारा बेटी की शादी में दिया जाने वाला सामान कल्लू को मिला तो वह खुशी से भर गए, संस्था के अध्यक्ष, सचिव सूर्य प्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष श्याम जी केशरी सहित अन्य के प्रति आभार जताया। अध्यक्ष व सचिव ने बताया कि वह सभी संस्था की ओर से ऐसे पुनीत कार्य के लिए बराबर लगे हुए हैं। इस अवसर पर अमित कुमार पांडेय, अमरीश पांडेय, सौरभ पांडेय, सुरेश कुशवाहा, भाष्कर आदि रहे। यह भी पढ़ें- पालिका अध्यक्ष ने आर्थिक मदद कर कराई गरीब बेटी की शादी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...