चित्रकूट, मई 6 -- पहाड़ी। लोहदा निवासी समाजसेवी आशीष रघुवंशी गरीब परिवार की बेटियों के खुद के खर्चे से शादी कराकर कन्यादान भी ले रहे है। गांव के ही बडकू यादव की बेटी अर्चना की शादी मानिकपुर क्षेत्र के छेरिहा निवासी राजकिशोर के बेटे कुशल यादव के साथ मंगलवार को हुई। लड़की पक्ष की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से समाजसेवी ने पूरा खर्च उठाया। इसके साथ ही उन्होंने खुद कन्यादान लिया। समाजसेवी ने बताया कि अब तक वह 17 बेटियों के हाथ पीले कर उनका कन्यादान ले चुके है। उनका प्रयास है कि गरीब परिवार की बेटी की शादी में किसी तरह की बाधा न आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...