प्रयागराज, मई 3 -- रजक समाज की ओर से सैदाबाद के रहने वाले प्यारेलाल कनौजिया की बेटी की शादी में आर्थिक सहयेाग किया गया। समाजसेवी अनंत कुमार चौधरी के अनुसार, आर्थिक परेशानी होने के कारण प्यारेलाल बेटी की शादी करने में सक्षम नहीं थे। सहयोग की धनराशि पदाधिकारियों ने उनके आवास पहुंचकर सौंपी। डॉ. सचिन कुमार, प्रचार मंत्री संजय कुमार कनौजिया, अर्जुन लाल कनौजिया, रतन कनौजिया मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...