हाजीपुर, फरवरी 18 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र गरीब और आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के मरीजों का आयुष्‍मान भारत योजना के जरिए मुफ्त में इलाज हो रहा है। उक्त बातें जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने अरनिया स्थित संस्कार सेवा सदन के छठीं वर्षगांठ पर कहीं। उन्होंने योजना से लाभान्वित हो रहे मरीज और उनके परिजनों ने इस योजना की सराहना की और मुख्यमंत्री नितीश कुमार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया। कहा कि सरकार की यह योजना सिद्ध कर रही है कि सरकारी योजनाएं न केवल समाज के कमजोर वर्ग के लिए ही फायदेमंद होती हैं। आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य ही यह है कि हर नागरिक की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच हो और नागरिकों की संतुष्टि इसे एक सफल पहल बना देती है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की वजह से आज भारत आगे बढ़ रहा है और गरीबी दू...