चंदौली, मार्च 19 -- चंदौली। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को जिला प्रशासन के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सभागार में नव निर्माण के 9 वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश में कानून व्यवस्था, विकास, रोजगार, बुनियादी ढांचे और सुशासन के क्षेत्र में हुई उपलब्धियों के संबंध में चर्चा की गई। वहीं लोक भवन लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। इस दौरान अधिकारियों और आमजन ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने कहा कि प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। गरीब एवं पात्र व्यक्तियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं पीएमजीकेएवाई (मुफ्त राशन), उज्ज्वला योजना (गैस), पीएम आवास योजना (घर) और आयुष्मान भारत (स्वास्थ्य बीम...