बगहा, दिसम्बर 30 -- नौतन, एक संवाददाता। अंचल प्रशासन के द्वारा सोमवार को प्रखंड के गरीब असहायों के बीच ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया गया।सीओ अलका कुमारी ने बताया कि सरकार के तरफ से कंबल वितरित करने के लिए ब्यालीस हजार रूपया आया था। जिसमे कुल दो सौ पंद्रह कंबल की खरीदारी हुई है। प्रत्येक पंचायत के दस दस गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।वहीं कुछ पंचायतों से आयें गरीब असहायों में ज्ञान्ती देवी,पतिया देवी,सुर्या देवी,शिव देवी,ढोडा साह,छुना देवी,राधिका देवी आदि को कंबल नहीं मिलने से वे अपनी नाराजगी जताते हुए कंबल की मांग प्रशासन से किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...