बिहारशरीफ, फरवरी 18 -- गरीबों व वंचितों के हितैषी थे भारत रत्न जननायक कर्पूरी लोगों ने 38वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि बिहारशरीफ, निज संवाददाता। आनंद पथ ब्लॉक चौक पर अतिपिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा की अगुआई में लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि मनायी। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदेव चौधरी ने कहा कि वे गरीबों व वंचितों के हितैषी थे। उन्होंने किसानों, महिलाओं और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की। मौके पर मोर्चा के जिला महासचिव उमेश पंडित, फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला महासचिव महेंद्र प्रसाद, सोमनाथ कुमार, पप्पू प्रसाद, शिव पासवान, अवधेश प्रसाद, जोगेंद्र पासवान, सहदेव साव, रवि रंजन कुमार व अन्य ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.