बिहारशरीफ, मई 19 -- नूरसराय में मंत्री ने आपदा पीड़ित को दिया मुआवजे का चेक फोटो : नूरसराय04-नूरसराय के दहपर-सरगांव में मंगलवार को पीड़ित परिवार को मुआवजे का चेक देते मंत्री श्रवण कुमार व अन्य। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। सूबे के मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को प्रखंड के दहपर-सरगांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पारिवारिक लाभ के तहत लालती देवी को 20 हजार रुपये का चेक सौंपा। उनके पति शिव मोची की मौत पानी में डूबने से हो गयी थी। मंत्री ने कहा कि सरकार, गरीबों व आपदा पीड़ितों की हरसंभव मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि 20 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी जा रही है। यह भी पढ़ें- गरीबों व आपदा पीड़ितों की मदद कर रही सरकार-श्रवण आपदा के तहत चार लाख रुपये और उपलब्ध कराये जाएंगे। किसी बिचौलिये के बहकावे में नहीं आयें, सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ ...