सहरसा, फरवरी 9 -- सिमरी बख्तियारपुर। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के दुर्गा स्थान निवासी स्वीकृति कुमारी, पिता बिनोद भगत, जो पंचायती राज विभाग में एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत हैं, ने अपने जन्मदिन के अवसर पर समाज सेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दर्जनों जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण किया। उन्होंने अपने आवास पर गरीब व असहाय लोगों को चिन्हित कर नए कपड़े बांटे। उनके इस मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। स्वीकृति कुमारी ने कहा कि जन्मदिन को जरूरतमंदों की सेवा के रूप में मनाना उन्हें सच्ची खुशी देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.