जौनपुर, अगस्त 20 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लुत्तीपुर (नरहन) गांव में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्व. मदन गोपाल पाठक की प्रथम पुण्यतिथि पर बुधवार की सुबह उनके परिजनों द्वारा श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुत्र अभिषेक पाठक उर्फ रिशु एवं माता बिंदु पाठक की ओर से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरण किया गया। वस्त्र एवं अन्य खाद्य सामग्री पाकर गरीब और जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...