मिर्जापुर, जनवरी 3 -- लालगंज। कड़ाके की ठंड को देखते हुए शुक्रवार को तहसील सभागार में गरीबों में कंबल वितरण किया गया। तहसील प्रशासन ने तीन दर्जन से अधिक गांवों से आए असहाय बुजुर्गों व महिलाओं में कंबल वितरित किए। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य विष्णु सिंह ने गरीबों में कंबल वितरण किए। इस मौके पर लालगंज व हलिया के नायब तहसीलदार राजू यादव, प्रेम नारायण ओझा, कानूनगो ओमप्रकाश उपाध्याय, लेखपाल सचिन मिश्रा, अनूप पांडे, कन्हैयालाल, मनमोहन, प्रवीण कुमार, सोनू कनौजिया सहित तहसील के कर्मचारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.