बेगुसराय, अगस्त 11 -- लाखो, निज प्रतिनिधि। गरीबों के आवास, रोजगार, जमीन और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े सवालों को लेकर खेग्रामस ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है।

आंदोलन की तैयारी अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के राष्ट्रीय आह्वान पर सत्याग्रह की तैयारी को लेकर कुशमहौत, नीमा, चांदपुरा, अझौड़, रजौड़ा, लाखो और दमदमा समेत कई गांवों में ग्रामीण गरीबों की बैठक हुई। खेग्रामस जिला सचिव चन्द्रदेव वर्मा ने कहा कि गरीबों को काम और काम का उचित दाम देने की गारंटी सरकार को करनी होगी।

मुख्य मांगें गरीबों की झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाने पर रोक लगाने, जहां गरीब बसे हैं वहीं पीपीएच एक्ट 1947 के तहत पर्चा देने तथा भूमिहीनों के लिए पंचायत स्तर पर वास कॉलोनी बनाने की मांग की।भाकपा माले नगर सचिव राजेश श्रीवास्तव ने ग्राम जी रोजगार कानून के तह...