मेरठ, मार्च 28 -- गैस सिलेंडर लेने में सभी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मगर सबसे बड़ी समस्या मजदूर वर्ग के सामने खड़ी हो गई है, जो छोटे गैस सिलेंडर में एक दो किलो गैस भरवाते हैं। कसेरू बक्सर निवासी गैस रिफलिंग करने वाले दुकानदार ने बताया कि पहले गैस 95 से 100 रूपये प्रति किलो तक भरते थे। मगर अब उन्हें जद्दोजहद करनी पड़ रही है। अब सिलेंडर करीब 2 हजार रूपये का मिल रहा है। जिसके चलते 95 से 100 रूपये प्रति किलो भरी जाने वाली गैस की कीमत 200 रूपये प्रति किलो हो गई है। इसका सबसे बड़ा असर मजदूर वर्ग पर पड़ रहा है। किराए पर कमरा लेकर रह रहे ज्यादातर मजदूर वर्ग पांच किलो तक के छोटे गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। अब गैस के दाम बढ़ने की वजह से उनके सामने संकट पैदा हो गया है। वहीं बहुत से मजदूर इस समस्या से परेशान होकर अपने अपने गांवों म...