भदोही, फरवरी 17 -- भदोही, संवाददाता। शहर के गरीबों एवं अल्प वेतनभोगियों को बेटों एवं बेटियों के हाथ पीले करने के लिए होटल एवं मैरिज लॉन के भारी भरकम खर्च से मुक्ति मिलेगी। फत्त्तूपुर में तीन करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से कल्याण मंडप बनकर तैयार हो चुका है। जल्द ही उक्त सुविधा मुहैया कराई जाएगी। गत दिनों सीएम सामूहिक विवाह का आयोजन करके डीएम ने उसका शुभारंभ करा दिया था। बता दें कि महंगी और बेरोजगारी के इस दौर में आम आदमी का जीना दुश्वार है। कठिन परिश्रम करने के बाद भी लोग स्वजनों के भोजन, शिक्षा का खर्च उठाने में परेशान हैं। बेटों एवं बेटियों शादियां नगरीय क्षेत्रों के लोगों को करने में पसीने छूट जाते हैं। उसका कारण होटलों एवं मैरिज लॉन का ज्यादा किराया। इन दिनों कम से कम 50 हजार एवं एक लाख रुपये से ज्यादा तक किराया शादियों के नाम पर होटल स...