औरंगाबाद, जनवरी 31 -- हसपुरा प्रखंड के पीरु गांव के वाणभट्ट पुस्तकालय स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस के प्रतिमा स्थल पर 129वीं वर्षगांठ समारोह अखिल हिन्द फारवर्ड ब्लाक क्रांतिकारी के अध्यक्ष डीएस निराला की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। महासचिव बाल गोविंद यादव ने संचालन किया। किसान मोर्चा के महिला प्रकोष्ठ की संयुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष शीलम झा और ग्राम स्वराज आंदोलन भारत किसान जागृति संगठन के अध्यक्ष राज कुमार भारत ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए देश की हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में भारत की भाजपा सरकार और उनके सहयोगी राजनैतिक दलों के परिवारवादी पार्टी के राजनेताओं का प्रमुख ऐजंडा देश की धन सम्पदा और हमारे आपके कमाउ संस्थान संसाधनों को बेचना, बहुराष्ट्रीय कंपनियों के व्यापारिक कारपोरेट घरानों और अपने गिनें चुनें पूंजी...