बांदा, जुलाई 20 -- बांदा। कांग्रेस ने सोमवार को परिवर्तन प्रतिज्ञा अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। नगर अध्यक्ष अफसाना शाह की अगवाई में कांग्रेसियों ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। डबल इंजन की सरकार गरीबों को रौंद रही है। हत्याओं, बलात्कार, महिलाओं पर अत्याचार का प्रदेश उत्तर प्रदेश बन चुका है। डबल इंजन की सरकार होने की दावा करने वाले लोग अयोध्या के राम मंदिर का चढ़ावा (दान) नहीं बचा पा रहे हैं। राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की। इस मौके पर द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला, केपी सेन, बल्देव वर्मा, शिवबली सिंह, सन्तोष कुमार द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- पिछड़ा वर्ग पर अत्याचार के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...