आगरा, जनवरी 25 -- 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से माहौल बनाना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले अखिलेश यादव ने महिलाओं को 40 हजार और युवाओं को नौकरी देने का वायदा किया था। अब आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने भी विधानसभा चुनाव को लेकर कई वायदे कर दिए। आगरा में ऐलान करते हुए चंद्रशेखर ने कहा, यूपी में अगर उनकी सरकार बनी तो वह गरीब को मुफ्त शिखा और मुफ्त इलाज उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने कहा अपने लोगों पर जो झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं, सरकार बनने पर उन्हें भी वापस लिया जाएगा। रामलीला मैदान में रैली की अनुमति न मिलने पर चंद्रशेखर ने प्रशासन पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, आज भीड़ देखकर प्रशासन की नींद उड़ गई होगी, तभी राम लीला मैदान में रैली नहीं होने दी। विधानसभा चुनाव से पहले आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्...