उरई, अगस्त 14 -- जालौन। संवाददाता ग्रामीण क्ष्रेत्र में बढ़ती मंहगाई के बीच लोगों की आमदनी कम हुई है। लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा है।अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा का दो दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन ब्लॉक परिसर में आयोजित हुआ। जिसमें जिला संयोजक कांशीराम ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सर्वे रिपोर्ट में भारत में समानता की खाई चौड़ी हुई है। मानव विकास सूचकांक में हम अंतिम 100 में भी नहीं हैं। लोगों की आमदनी घटी है और बचत शून्य हुई है। सत्याग्रह आंदोलन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बीडीओ प्रशांत दुबे को सौंपकर बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सभी मजदूरों के जॉबकार्ड बनाए जाएं और उन्हें काम की गारंटी दी जाए। यह भी पढ़ें- Siwan News दरौल...